बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां उत्तरायणी मेले को लेकर तैयारियां जोरों शोरों पर है। जिसका काम अंतिम चरण पर है।
उत्तरायणी मेला
इस बार उत्तरायणी मेले को भव्य रूप दिया जाना है। जिसको लेकर तैयारियां चल रही है। एक ओर रंगरोगन के बाद नगर की तस्वीर बदलने का काम किया जा रहा है तो वहीं दूसरी और सरयू नदी में नौकायन की तैयारियां भी चल रही हैं। इसके अलावा गोमती और सरयू नदी में अस्थायी पुलिया बनाने का काम भी अंतिम चरण में है। जिले के प्रमुख मेले उत्तरायणी का आगाज आगामी 14 जनवरी को होगा। यह मेला दस दिवसीय चलेगा।