अल्मोड़ा: नृत्यकार उदयशंकर के जन्म दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा की ओर से श्रद्धांजली अर्पित की गयी

स्थानीय सांस्कृतिक केन्द्र उदय शंकर  नृत्य एवं संगीत एकेडमी, फलसीमा, अल्मोड़ा के मुख्य प्रेक्षागृह में महान नृत्यकार उदयशंकर के जन्म दिवस 8 दिसम्बर के शुभ अवसर पर दीप प्रज्जवलित करेक उन्हें सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा की ओर से  श्रद्धांजली अर्पित की गयी तथा उनके चित्र पुष्प अर्पित किये गये । इस अवसर पर उदय शंकर नृत्य एवम संगीत अकादमी, फलसीमा से जुड़े । रंगकर्मी यूसुफ तिवारी दब्बू पूर्व सभासद नगर पालिका अल्मोड़ा क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी चंद्र सिंह चौहान रंगकर्मी युसुफ तिवारी (डब्बू) पूर्व सभासद नगर पालिका अल्मोड़ा, क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी  चन्द्र सिंह चौहान, रंगकर्मी एवं छायाकार मन मोहन चौधरी सहित एकेडमी के कर्मचारी रमेश चन्द्र,  हेम नेगी, सूरज सिराड़ी,  मदन सिंह बिष्ट,  सुन्दर लाल,  विजय बिष्ट,  ममता जीना सहित अन्य रंगकर्मी उपस्थित रहे।

स्थानीय पातालदेवी और धार की तुनीं के बीच में कल्चर सेन्टर की स्थापना की गई

बता दें कि इस एकेडमी की स्थापना सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में उदय शंकर के 1938 से लेकर 1944 तक सांस्कृतिक यात्रा की स्मृति में की गयी है। उदय शंकर ने अल्मोड़ा में इस दौरान दि उदय शंकर इण्डिया कल्चर सेन्टर, अल्मोड़ा की स्थापना की तथा स्थानीय पातालदेवी और धार की तुनीं के बीच में कल्चर सेन्टर की स्थापना की ।  जिसमें देश-विदेश के उस जमाने के नामी-गिरामी ने नृत्य एवं संगीत का प्रशिक्षण प्राप्त किया ।

श्रद्धांजली अर्पित की

रंगकर्मी मन मोहन चौधरी ने दीप प्रज्वलन कार्यक्रम में उपस्थित समस्त रंगकर्मी एवम रंगकर्मियों एवम अतिथियों का आभार व्यक्त किया । इस अवसर पर उदय शंकर फोटोग्राफी अकादमी, अल्मोड़ा के छायाकारों ने भी नृत्यकार उदय शंकर को स्मरण कर श्रद्धांजलि अर्पित की है ।