दिनांक 17 – 18 दिसंबर को रानीखेत माउंटेनियरिंग एंड आउटडोर क्लब RMOC द्वारा सर्टिफिकेट रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स का संचालन किया गया। कोर्स में 15 परीक्षार्थियों ने भाग लिया। इस शिलारोहण परीक्षण शिविर में माउंटेनियरिंग की बुनियादिक टेक्नीक सिखायी गई।
क्लाइम्बिंग, रैपलिंग, रिवर क्रासिंग की तकनीक सिखायी गई
इस दो दिवसीय परीक्षण में कुछ स्कूली बच्चों ने तथा व्यवसाइयों ने भी भाग लिया। इसमें क्लाइम्बिंग, रैपलिंग, रिवर क्रासिंग की तकनीक सिखायी गई। सभी परीक्षार्थियों में काफ़ी रोमांच के साथ परीक्षण प्राप्त किया।शिविर के दौरान रानीखेत माउंटेनियरिंग एंड आउटडोर क्लब के वरिष्ठ सदस्य श्याम लाल साह, अनिल गोयल, सुबोध साह, कुंदन मेहरा, आदि ने सभी का उत्साह वर्धन किया।




निर्णायक मण्डल में ये रहे शामिल
कोर्स का संचालन RMOC के अध्यक्ष मुख्य प्रशिक्षक पर्वतारोही सुमित गोयल द्वारा किया गया, संघ के सचिव अनुज साह, विवेक पांडेय और अरविंद साह निर्णायक मण्डल में रहे। द्वितीय दिन कोर्स के चौथे चरण में सभी ट्रेनीज़ द्वारा दिये गये रॉक क्लाइम्बिंग टेक्नीक्स के डेमन्स्ट्रेशन में के आर सी डिप्टी कमांडेंट कर्नल सुनील कटारिया, प्रिंसिपल सिटी मोंटेसरी स्कूल रानीखेत के प्रधानाचार्य विनोद खुलबे, के पी एस स्कूल के चेयरमैन पंकज सती, अधिवक्ता अमित गोयल आदि उपस्थित रहे।
ट्रेनीस का सम्मान समारोह 20 दिसंबर को रानीखेत क्लब रमीखेत में आयोजित किया जायेगा
अध्यक्ष सुमित गोयल ने बताया की रानीखेत माउंटेनियरिंग एंड आउटडोर क्लब पूरे साल रानीखेत के नागरिकों के लिये इस प्रकार की साहसिक एंड आउटडोर ऐक्टिविट्स कराएगा। इससे रानीखेत क्षेत्र में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। इस रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स के ट्रेनीस का सम्मान समारोह 20 दिसंबर को रानीखेत क्लब रानीखेत में आयोजित किया जायेगा।