अप्रैल का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। सुबह-शाम ठंड जारी है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
उत्तराखंड मौसम पर फिर अपडेट सामने आया है। उत्तराखंड में मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड में आज 19 और 20 अप्रैल को लगभग सभी जिलों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से उत्तराखंड के मौसम में बदलाव आएगा। आज 19 अप्रैल के लिए ऑरेंज अलर्ट है। हरिद्वार, देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, अल्मोड़ा, चमोली व यूएसनगर में 70 किमी/घंटा की रफ्तार से अंधड़ चल सकता है। 20 के लिए येलो अलर्ट है व प्रदेशभर में हल्की बारिश के साथ 40 किमी/घंटा की गति से हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग की बारिश पर चेतावनी के साथ ही पुलिस-प्रशासन भी अलर्ट मोड पर आ गया है।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज बारिश के आसार हैं। वहीं अब मौसम में बदलाव होने लगा है। गर्मी में इजाफा होने लगा है।
चमोली में आज स्कूल बंद
आज भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए चमोली जिले में सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। चमोली में आज शनिवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जिसके चलते डीएम ने आज शनिवार को सभी आंगनबाड़ी केंद्र और स्कूल बंद करने के निर्देश जारी किए हैं।