अल्मोड़ा: विश्वविद्यालय में वरिष्ठ शिक्षकों को सौंपे गए विभिन्न दायित्व

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा में जंतु विज्ञान की विभागाध्यक्ष प्रो. इला बिष्ट अब स्थायी कुलसचिव  सुधीर बुड़ाकोटी के मुख्यालय से बाहर रहने पर कुलसचिव पद के दायित्वों का निर्वहन करेंगी। वो विश्वविद्यालय के मुख्य पद के पद को सुशोभित करेंगी। इससे महिला सशक्तिकरण  को बल मिलेगा।  प्रो. इला बिष्ट को  महत्वपूर्ण दायित्व दिए जाने पर जंतु विज्ञान के डॉ मुकेश सामंत, डॉ संदीप कुमार, डॉ राम चन्द्र मौर्य सहित विश्वविद्यालय के अधिकारियों एवं शिक्षकों ने हर्ष जताया है। साथ ही विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो जगत सिंह बिष्ट का आभार जताया।  इसके साथ ही सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के शोध निदेशालय की निदेशक रूप में मनोविज्ञान की विभागाध्यक्ष प्रो. मधुलता नयाल पूर्व में कार्यभार ग्रहण कर चुकी हैं।

जानें किसको मिली कौन सी जिम्मेदारी

कला संकायाध्यक्ष के रूप में  अंग्रेजी  विभाग के वरिष्ठ शिक्षक प्रो. अरविंद सिंह अधिकारी, हिंदी एवं अन्य भारतीय भाषा विभाग की वरिष्ठ शिक्षक डॉ. प्रीति आर्या को विभागाध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी सौंपी  गई है। हिंदी विभाग की डॉ.प्रीति आर्या को विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो .जगत सिंह बिष्ट ने कार्यभार सौंपा।

बधाइयाँ प्रेषित की

इन सभी को दायित्व दिए जाने पर डॉ. गीता खोलिया, प्रो. निर्मला पंत,प्रो. कौस्तुभानन्द पांडे, डॉ. ममता पंत, डॉ. तेजपाल सिंह, डॉ.माया गोला, डॉ. बचन लाल, डॉ प्रतिमा, डॉ.श्वेता चनियाल, डॉ.लता आर्या, डॉ. दीपक टम्टा, डॉ.आशा शैली, डॉ. ललित जोशी ने बधाइयाँ प्रेषित की हैं।