उत्तराखंड दुखद: यहां खाई में पलटने के बाद अलकनंदा नदी में समां गयी थार, एक ही परिवार के छह लोग सवार, 05 लापता, महिला का रेस्क्यू

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देवप्रयाग के टिहरी में एक वाहन दुघर्टनाग्रस्त हो गया। जिसमे छह लोग सवार थे।

नदी में समां गया वाहन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक परिवार फरीदाबाद से चमोली के गौचर में शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। परिवार मूल रूप से चमोली जिले का रहने वाला है। वर्तमान में फरीदाबाद (हरियाणा) में रह रहा था। सभी थार में सवार थे। तभी बदरीनाथ हाईवे पर देवप्रयाग से करीब 15 किलामीटर श्रीनगर की तरफ बगवान के पास वाहन दुर्घटना हो गया। थार करीब डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में पलटने के बाद अलकनंदा नदी में समा गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक वाहन में एक ही परिवार के छह लोग सवार थे। जिसमे पांच लोगों की मौत की सूचना है। अभी पांचों लापता बताए जा रहे हैं। वहीं एक महिला को रेस्‍क्‍यू किया गया है। उन्‍हें श्रीनगर बेस अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। वाहन में दो महिला व चार पुरुष शामिल हैं। इनमें महिला अनीता नेगी को रेस्क्यू किया गया है, जबकि महिला का बेटा आदित्य व महिला की छोटी बहन मीना गुसाई, उसके पति सुनील गुसाई समेत दो बच्चे लापता हैं। घटना स्थल पर रेस्क्यू कार्य जारी है।