अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। लमगड़ा विकास खंड के जलना में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों ने स्वास्थ्य जांच कर निशुल्क दवाइयां बांटी ।
पोषण और बेहतर स्वास्थ्य समेत विभिन्न रोगों से बचाव की जानकारी दी
होम्योपैथिक चिकित्सा सेवाएं देहरादून के निर्देश पर राजकीय होम्योपैथिक अस्पताल संग्रोली की ओर से लमगड़ा विकास खंड के जलना में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। जिसमें डॉ. नवीन सिंह पांगती और फार्मासिस्ट प्रमोद कुमार, एमपीडब्लू टीका सिंह ने लोगों की स्वास्थ्य जांच कर निशुल्क दवा बांटी। सहीं पोषण और बेहतर स्वास्थ्य समेत विभिन्न रोगों से बचाव की जानकारी दी।