दिनांक 07.12.2022 को थानाध्यक्ष द्वाराहाट राजेन्द्र सिंह बिष्ट द्वारा ग्राम भुमकिया में विभिन्न ग्रामीण महिलाओं को साईबर अपराधों, महिला सम्बन्धित अपराधो उत्तराखण्ड पुलिस एप, गौरा शक्ति एवं विभिन्न टॉल फ्री नंबरों की जानकारी दी गयी तथा नशे के दुष्प्रभावों एवं रोकथाम के उपाय बताकर जागरुक किया गया।
किड्स आर्क एकेडमी ग्राम कौला में महिला टीचर्स स्टाफ को उत्तराखण्ड पुलिस एप की दी गई विस्तृत जानकारी
उपरोक्त के अलावा किड्स आर्क एकेडमी ग्राम कौला में महिला टीचर्स स्टाफ को उत्तराखण्ड पुलिस एप की विस्तृत जानकारी देते हुए उनके मोबाईल फोन में उत्तराखण्ड पुलिस एप डाउनलोड करवाकर मौके पर गौरा शक्ति में रजिस्ट्रेशन करवाया गया।