अल्मोड़ा: 26 मिनट तक चले पाषाण युद्ध में 12 से अधिक बग्वालीवीर हुए चोटिल, 100 से अधिक वीर हुए शामिल

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है । हवालबाग और ताकुला ब्लॉकों की सीमा पर स्थित विजयपुर पाटिया गांव में गोवर्धन के दिन चार गांवों की बग्वाल संपन्न हुई।बता दें कि पत्थरों की बग्वाल में दो-दो गांव के बग्वालीवीर एक दल में शामिल होकर दूसरे दल पर जमकर पत्थर बरसाते हैं। जो भी दल का सदस्य सबसे पहले नदी में उतर का पानी पी लेता है। उस दल को विजयी घोषित कर दिया जाता है ।

12 से अधिक बग्वालीवीर घायल हुए

इस बार 26 मिनट तक चले पाषाण युद्ध में 12 से अधिक बग्वालीवीर घायल हुए। इस अनोखे पाषाण युद्ध में पाटिया, भटगांव के बग्वालीवीर पंचघटिया नदी के एक तरफ जबकि कसून और कोटयूडा गांव के वीर दूसरी तरफ से बग्वाल में शामिल हुए।

कसून-कोट्यूड़ा गांव के राजेंद्र ने जीती बग्वाल

26 मिनट तक चले पाषाण युद्ध में 12 से अधिक बग्वालीवीर घायल हुए। युद्ध में चार गांवों के 100 से अधिक वीर शामिल हुए। दोनों ओर से हो रही पत्थरों की बारिश के बीच कसून-कोट्यूड़ा गांव के राजेंद्र ने पंचघटिया नदी का पानी सबसे पहले पीकर बग्वाल जीत ली। जैसे ही उन्होंने पानी पीया शंख ध्वनि के साथ पत्थरों की बरसात रुक गई।