उत्तराखंड:नशे में धुत होकर दूसरी कार को टक्कर मारने वाला सिपाही हुआ सस्पेंड

निर्वस्त्र होकर गाड़ी चलाने  व दूसरी कार को टक्कर मारने वाले  सिपाही को निलंबित कर दिया गया है । इसके अलावा सिपाही ढाई माह से पुलिस लाइन से  गायब था ।जिसके चलते एसएसपी द्वारा निलंबन की कार्यवाही की गई। 

जानें पूरा मामला

खबर हरिद्वार से है।  यहां पुलिसलाइन में तैनात सिपाही लक्ष्मी प्रसाद ने चार दिन पहले नशे की हालत में रुड़की के बोट क्लब के पास अपनी कार से दूसरी कार में टक्कर मार दी थी । इस बीच वहां जमकर बवाल भी मच गया था।  इस दौरान ये भी खबर सामने आई थी कि सिपाही नशे में धुत होने के साथ ही निर्वस्त्र होकर वाहन चला रहा था । सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मामला शांत किया ।

एसएसपी ने सिपाही को किया निलंबित

इस मामले में सिविल लाइन कोतवाली पुलिस ने सिपाही लक्ष्मी प्रसाद के खिलाफ नशे की हालत में कार चलाने को लेकर मुकदमा दर्ज किया था ।  सिपाही पुलिस लाइन से भी ढाई महीने से गायब चल रहा था । अब  एसएसपी अजय सिंह हरिद्वार ने इस तरह की अनुशासनहीनता दिखाने पर सिपाही लक्ष्मी प्रसाद को सस्पेंड कर दिया है ।