बड़ी खबर: उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एक साथ बदले 7 जिलों के CMO, यहां देखें पूरी लिस्ट

उत्तराखंड: उत्तराखंड शासन के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अनुभाग ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे में एक बड़ा फेरबदल किया है।

आदेश जारी

जिसमें राज्यपाल की सहर्ष स्वीकृति के बाद शासन ने प्रदेश के 7 जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) की तैनाती के आदेश जारी कर दिए हैं। उप सचिव अनूप कुमार मिश्रा द्वारा जारी आधिकारिक आदेशों के अनुसार, सभी संबंधित चिकित्सकों को तत्काल प्रभाव से अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने और योगदान आख्या सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

​जानिए किसे मिली किस जिले की कमान

​शासन द्वारा जारी सूची के अनुसार निम्नलिखित डॉक्टरों को जिलों का नया मुख्य चिकित्सा अधिकारी नियुक्त किया गया है।

जिलानए मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) का नामआदेश संख्या
अल्मोड़ाडॉ० योगेश पुरोहित896/XXVIII-1/(2)/2026
नैनीतालडॉ० रश्मि पंत (निदेशक, एन०एच०एम०)897/XXVIII-1/(2)/2026
पिथौरागढ़डॉ० हरीश चंद्र पंत898/XXVIII-1/(2)/2026
पौड़ीडॉ० मेघना असवाल899/XXVIII-1/(2)/2026
रुद्रप्रयागडॉ० अमित कुमार शुक्ला900/XXVIII-1/(2)/2026
टिहरीडॉ० राम प्रकाश901/XXVIII-1/(2)/2026
उत्तरकाशीडॉ० श्याम विजय902/XXVIII-1/(2)/2026