उत्तराखंड: कार्यालय जिला कमाण्डेंट होमगार्ड्स, देहरादून द्वारा उत्तराखंड में 152 पुरुष होमगार्ड स्वयंसेवकों के पदों पर भर्ती के लिए शारीरिक नापजोख एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।
शेड्यूल जारी
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की परीक्षा 6 जून 2026 से शुरू होकर 14 जून 2026 तक चलेगी। यह भर्ती परीक्षा प्रतिदिन प्रातः 06:00 बजे से आई०आर०बी० द्वितीय झाझरा, देहरादून के परेड ग्राउंड पर आयोजित की जाएगी। विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, जिन अभ्यर्थियों ने डाक के माध्यम से आवेदन पत्र भेजे थे, वे अपने आवेदन का अनुक्रमांक (रोल नंबर) या टोकन नंबर 5 जून 2026 तक हर हाल में कार्यालय से प्राप्त कर लें। शारीरिक परीक्षा के दिन अभ्यर्थियों को अपने साथ मूल प्रमाण पत्र और कार्यालय द्वारा जारी प्रवेश पत्र/अनुक्रमांक/पावती लाना अनिवार्य होगा। इसके बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
रोल नंबर के अनुसार शारीरिक परीक्षा का पूरा शेड्यूल
• 06 जून 2026: अनुक्रमांक 10001 से 10600 तक
• 07 जून 2026: अनुक्रमांक 10601 से 11200 तक
• 08 जून 2026: अनुक्रमांक 11201 से 11800 तक
• 09 जून 2026: अनुक्रमांक 11801 से 12400 तक
• 10 जून 2026: अनुक्रमांक 12401 से 13000 तक
• 11 जून 2026: अनुक्रमांक 13001 से 13600 तक
• 12 जून 2026: अनुक्रमांक 13601 से 14200 तक
• 13 जून 2026: अनुक्रमांक 14201 से 14800 तक
• 14 जून 2026: अनुक्रमांक 14801 से 15416 तक