11 मार्च: आज मनाया जाता है विश्व प्लंबिंग दिवस, प्लंबिंग के महत्व व काम के बारे में जागरूकता फैलाना खास उद्देश्य

आज 11 मार्च 2026 है। आज विश्व प्लंबिंग दिवस है। यह दिवस हर साल 11 मार्च को मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य प्लंबिंग के महत्व और प्लंबरों के काम के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।

आयोजित होते हैं कार्यक्रम

प्लंबिंग सिर्फ पाइप और फिटिंग से कहीं ज्यादा है, यह हमारे समुदाय के स्वास्थ्य, सुरक्षा और स्थिरता के लिए महत्वपूर्ण है। दुनिया भर में विभिन्न संगठन और संस्थान इस दिन सेमिनार, कार्यशालाएं और अन्य गतिविधियों का आयोजन करते हैं।

जानें इसका इतिहास

विश्व प्लंबिंग दिवस एक अंतर्राष्ट्रीय आयोजन है, जिसकी शुरुआत विश्व प्लंबिंग परिषद द्वारा की गई है। वर्ल्ड प्लंबिंग काउंसिल (WPC) ने 2010 में वर्ल्ड प्लंबिंग डे की स्थापना की थी। WPC एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है जो दुनिया भर के 30 से अधिक देशों के 200 सदस्यों से मिलकर बना है। इसका लक्ष्य है विश्व के प्लंबिंग इंडस्ट्री के माध्यम से दुनिया के लिए सर्वोत्तम पॉसिबल प्लंबिंग हासिल करना है।