आज 20 मार्च 2026 है। आज चंद्र दर्शन है। हिंदू धर्म में विशेष धार्मिक महत्व है, क्योंकि यह ज्ञान, शांति और समृद्धि का प्रतीक है। पुराणों में चंद्र देव को सुंदरता, शीतलता और मन की शांति देने वाले पूजनीय देवता माना गया है।
जानें शुभ मुहूर्त
हिंदू मान्यता के अनुसार, चांद मन और भावनाओं पर राज करता है। चंद्र दर्शन पर उपवास और पूजा करने से तनाव कम होता है और शांति मिलती है। हिंदूपंचांग के अनुसार इस दिन चंद्र देवता का दर्शन शाम 06:32 से लेकर 07:59 बजे के बीच में किया जा सकता है।
चंद्र दर्शन की पूजा
चंद्र दर्शन से मन को मिलती हैं शांति
ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा को मन का कारक माना गया है, इसलिए चंद्र दर्शन से मन को शांति मिलती है।अमावस्या के बाद चंद्रमा के दर्शन करने से माना जाता है कि व्यक्ति के जीवन से नकारात्मक ऊर्जाएं दूर होती हैं और सकारात्मकता का संचार होता है। जिन व्यक्तियों की कुंडली में चंद्र देव की स्थिति अशुभ होती है, उनके लिए चंद्र दर्शन का व्रत रखना ग्रह दोषों को शांत करने में सहायक होता है। चंद्र दर्शन के दिन भक्त चंद्र देव की प्रसन्नता के लिए सूर्योदय से चंद्र दर्शन तक निर्जला या सात्विक व्रत रखते हैं। सूर्यास्त के बाद, जब पहली बार चंद्रमा दिखाई देता है, तो उनके दर्शन किए जाते हैं। चंद्र दर्शन के बाद, भक्त चंद्र देव को अर्घ्य देते हैं और ओम सोम सोमाय नमः मंत्र का जाप करते हुए पूजा करते हैं। इस दिन ब्राह्मणों को कपड़े, अनाज और अन्य चीजें दान करना भी शुभ माना जाता है।
खास है महत्व
चंद्र दर्शन का समय हिंदू पंचांग के आधार पर निर्धारित होता है। हिंदू मान्यता के अनुसार चंद्र दर्शन करने पर व्यक्ति के जीवन की नकारात्मकता दूर होती है और उसे अच्छी सेहत के साथ मन की शांति और सुख प्राप्त होता है। मान्यता यह भी है कि शिव के मस्तक पर शोभायमान रहने वाले चंद्र देवता के पूजन और दर्शन करने से भगवान शिव भी प्रसन्न होकर साधक पर अपनी कृपा बरसाते हैं।