21 मार्च: गौरी पूजा गणगौर आज, सुहागनें अखंड सौभाग्य और कुंवारी कन्याएं मनचाहा वर पाने के लिए रखती है व्रत, जानें शुभ मुहूर्त

आज 21 मार्च 2026 है। आज गौरी पूजा गणगौर है। जो चैत्र शुक्ल तृतीया को मनाया जाता है। इस वर्ष 2026 में 21 मार्च को यह मनाया जाएगा। जो माता पार्वती (गौरी) और भगवान शिव (ईसर) को समर्पित है। गणगौर (गौरी पूजा) राजस्थान और मध्य प्रदेश का प्रमुख त्यौहार है।

खास है महत्व

खासतौर पर राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर भारत के कई हिस्सों में महिलाएं इस दिन विशेष पूजा-अर्चना करती हैं और अपने परिवार की सुख-समृद्धि तथा पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। जिसमें सुहागनें अखंड सौभाग्य और कुंवारी कन्याएं मनचाहा वर पाने के लिए 16 दिनों तक मिट्टी/लकड़ी की मूर्तियों की पूजा करती हैं। इस दौरान पारंपरिक गीत, नृत्य और सोलह श्रृंगार विशेष होते हैं। इस दिन महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा धारण करती हैं, माता गौरी और भगवान शिव की प्रतिमा या मिट्टी की मूर्तियों की पूजा करती हैं और लोकगीत गाकर उत्सव मनाती हैं। कई स्थानों पर गणगौर की शोभायात्रा भी निकाली जाती है। अंतिम दिन मूर्तियों का विसर्जन किया जाता है।

जानें शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार साल 2026 में गणगौर का पर्व 21 मार्च 2026, शनिवार को मनाया जाएगा। यह पर्व चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस दिन तृतीया तिथि की शुरुआत 21 मार्च को सुबह 02:30 बजे से होगी और यह तिथि 21 मार्च को रात 11:56 बजे तक रहेगी। इसलिए धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गणगौर पूजा इसी दिन करना शुभ माना गया है।
पूजा के लिए
• अमृत/शुभ मुहूर्त: सुबह 07:55 AM – 09:26 AM, दोपहर 03:31 PM – 05:02 PM।
• अभिजित मुहूर्त: दोपहर 12:04 PM – 12:52 PM।
• संध्या मुहूर्त (पूजा): शाम 06:32 PM – 07:43 PM।