21 मार्च: आज है मत्स्य जयंती, भगवान विष्णु के पहले अवतार मत्स्य को समर्पित, जानें पूजन विधि व शुभ मुहूर्त

आज 21 मार्च 2026 है। आज मत्स्य जयंती है। जो भगवान विष्णु के पहले अवतार मत्स्य को समर्पित है। मत्स्य जयंती हिंदू धर्म में भगवान विष्णु के पहले अवतार ‘मत्स्य’ (मछली) के अवतरण दिवस के रूप में मनाई जाती है। यह त्योहार प्रतिवर्ष चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है, जब भगवान ने महाप्रलय से वेदों और जीवन की रक्षा की थी। 

जानें शुभ मुहूर्त

मत्स्य पुराण के अनुसार इस दिन मत्स्य अवतार में भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। इसे हयपंचमी भी कहा जाता है। इस दिन भगवान विष्णु ने मध्याह्नोत्तर बेला में पुष्पभद्रा तट पर मत्स्यावतार धारण कर जगत् कल्याण किया था।
मत्स्य जयन्ती 2026: शनिवार, 21 मार्च, 2026 मत्स्य जयन्ती मुहूर्त – 01:41 PM से 04:07 PM
तृतीया तिथि : 21 मार्च, 2026 02:30 AM – 21 मार्च, 2026 11:56 PM

पूजन विधि

इस दिन प्रात:काल उठकर पवित्र जल से स्नान करें। इसके बाद भगवान विष्णु की मूर्ति या चित्र के सामने दीपक जलाएं, फूल चढ़ाएं और नैवेद्य अर्पित करें। इस दिन तर्पण, दान और विशेष रूप से गायों और ब्राह्मणों को भोजन देना भी महत्व रखता है। मंत्र जाप: भगवान विष्णु के मन्त्रों जैसे “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” का जाप करें। इस दिन व्रत रखकर विशेष रूप से फलाहार करें।