आज 24 मार्च 2026 है। आज स्कंद षष्ठी है। हर महीने के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को स्कंद षष्ठी का पर्व मनाया जाता है। इस दिन भोलेनाथ के बड़े बेटे भगवान कार्तिकेय को समर्पित किया गया है। इस दिन भगवान कार्तिकेय की पूजा और व्रत का विधान है। ऐसी मान्यता है कि इस तिथि पर भगवान कार्तिकेय का जन्म हुआ था। इसलिए इस दिन को स्कंद षष्ठी के रूप में मनाया जाता है।
जानें शुभ मुहूर्त
हिंदू पंचांग के अनुसार आज 24 मार्च 2026 (मंगलवार) को स्कंद षष्ठी व्रत के लिए सबसे उत्तम समय अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:05 से 12:53 बजे तक है। षष्ठी तिथि 23 मार्च की शाम 06:38 बजे से शुरू होकर 24 मार्च की शाम 04:08 बजे तक रहेगी, जिस दौरान पूजा-अर्चना की जा सकती है। इस दिन भगवान कार्तिकेय और शिव-पार्वती की पूजा का विधान है।
• अभिजीत मुहूर्त: 12:05 PM – 12:53 PM
• ब्रह्म मुहूर्त: 04:49 AM – 05:36 AM
• पूजा का शुभ समय: सुबह 07:55 AM से 09:26 AM
• षष्ठी तिथि समापन: 24 मार्च, शाम 04:08 PM
ऐसे करें पूजन
सुबह जल्दी उठें और स्नान करने के बाद साफ वस्त्र धारण करें। सूर्य देव को अर्घ्य दें और मंदिर की सफाई करें। चौकी पर कपड़ा बिछाकर भगवान कार्तिकेय की मूर्ति को विराजमान करें। देसी घी का दीपक जलाकर आरती करें और मंत्रो का जप करें। जीवन में सुख-समृद्धि में वृद्धि के लिए कामना करें। भगवान को फल और मिठाई का भोग लगाएं। जिसके बाद प्रसाद के साथ लोगों में विशेष चीजों का दान करें।