29 मार्च: विश्व पियानो दिवस आज, मानक पियानो की 88 कुंजियों का प्रतीक, खास है महत्व

आज 29 मार्च 2026 है। आज विश्व पियानो दिवस मनाया जाता है। विश्व पियानो दिवस हर साल वर्ष के 88वें दिन (आमतौर पर 29 मार्च) मनाया जाता है, जो एक मानक पियानो की 88 कुंजियों (keys) का प्रतीक है। 

प्रसिद्ध जर्मन संगीतकार और पियानोवादक निल्स फ्राम संस्थापक

जर्मन पियानवादक निल्स फ्राम द्वारा 2015 में स्थापित, इस दिन का उद्देश्य पियानो के वाद्ययंत्र, संगीतकारों, निर्माताओं और श्रोताओं का जश्न मनाना और बढ़ावा देना है। इस दिवस को मनाने का खास उद्देश्य पियानो से जुड़ी कलात्मकता, नवाचार और भावनात्मक शक्ति को प्रदर्शित करना है। इस दिन दुनिया भर में लाइव संगीत कार्यक्रम, वर्कशॉप, ऑनलाइन प्रदर्शन और विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।