देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। देशभर में एक बार कोरोना वायरस अपने पैर पसारने लगा है। जो एक बड़ा चिंता का विषय बन गया है।
कोरोना वायरस के बढ़ रहें मामले
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 756 नए मामले दर्ज किए गए। रविवार को स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक देश में कोविड के 756 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या 4,049 है। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, 24 घंटे की अवधि में कोरोना से पांच मौतें हुई हैं। केरल और महाराष्ट्र में दो-दो जबकि जम्मू-कश्मीर में एक मरीज की मौत हुई है। जनवरी के महीने में नया वैरिएंट सामने आने और ठंड के मौसम में मामले फिर से बढ़ने लगे हैं