आज 10 मई 2025 है। आज विश्व ल्यूपस दिवस है। हर साल यह दिवस 10 मई को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य इस ऑटोइम्यून बीमारी के बारे में जागरूकता फैलाना है जो मस्तिष्क, त्वचा, गुर्दे और शरीर के अन्य अंगों को प्रभावित कर सकती है।
शरीर के विभिन्न अंगों को कर सकती हैं प्रभावित
ल्यूपस एक पुरानी, ऑटोइम्यून बीमारी है जो शरीर के विभिन्न अंगों को प्रभावित कर सकती है। इसका मुख्य उद्देश्य ल्यूपस रोग के बारे में जागरूकता बढ़ाना, बेहतर देखभाल के लिए आवाज उठाना और इस बीमारी से पीड़ित लोगों के लिए शोध को बढ़ावा देना है। ल्यूपस एक पुरानी, ऑटोइम्यून बीमारी है जो शरीर के विभिन्न अंगों को प्रभावित कर सकती है। ल्यूपस के बारे में जागरूकता बढ़ाने से लोगों को बीमारी के लक्षणों और जोखिम कारकों के बारे में पता लगाने में मदद मिल सकती है, जिससे समय पर इलाज शुरू हो सकता है।
जानें इसके बारे में
वर्ष 2004 से, दुनिया भर में ल्यूपस संगठनों ने ल्यूपस के लक्षणों और स्वास्थ्य प्रभावों के बारे में जागरूकता बढ़ाने और लोगों को शिक्षित करने के लिए 10 मई को गतिविधियां आयोजित की।
दिखते हैं यह लक्षण
ल्यूपस रोग के सबसे आम लक्षण बार-बार होने वाला बुखार और मुंह के छाले, जोड़ों और जोड़ों में दर्द और अत्यधिक थकान हैं। इस बीमारी को साइटेमिक ल्यूपस एरिथेमेटोसस या एसएलई के नाम से भी जाना जाता है।