आज 18 मई 2025 है। आज अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस है। यह दिवस हर साल 18 मई को मनाया जाता है। संग्रहालय दिवस मनाने का उद्देश्य म्यूजियम के महत्व और भूमिका के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। हर साल इस दिन को संग्रहालयों और उनकी समाज में भूमिका के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है।
जानें कब हुई शुरूआत
संयुक्त राष्ट्र संघ ने 18 मई 1983 को संग्रहालय की महत्ता को समझते हुए एक प्रस्ताव पारित किया था, जिसमें हर साल अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस मनाने की बात हुई थी। इसके बाद साल 1992 में अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय परिषद द्वारा यह फैसला लिया गया कि हर साल इस दिन को अलग-अलग थीम के साथ मनाया जाएगा। इस दिन को मनाने का मकसद लोगों के अंदर संग्रहालय के प्रति जागरूकता पैदा करना और सोशल कल्चर को बढ़ावा देना होता है।
संग्रहालय का महत्व
संग्रहालय वह स्थान है, जहां कोई देश अपनी संस्कृति, परंपरा और ऐतिहासिक महत्व रखने वाली अतीत की स्मृतियों के अवशेषों और कलाकृतियों को संरक्षित रखते हैं। साथ ही संग्रहालय हमें अपने आसपास की दुनिया को समझने और दुनिया के विभिन्न हिस्सों के अन्य लोगों से जुड़ने में मदद करते हैं। जो भावी पीढ़ियों के लिए सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित और संरक्षित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2009 में 90 से ज्यादा देशों के 20,000 संग्रहालयों ने अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस में हिस्सा लिया, 2010 में 98 देश, 2011 में 100 देश और 2012 में 129 देशों के करीब 30,000 इस महत्वपूर्ण दिवस में हिस्सा लिया था। अब हर साल 150 देशों से विभिन्न संग्रहालय और सांस्कृतिक संगठन इसमें भाग ले रहे हैं।