24 मई: राष्ट्रीय खजाना खोज दिवस आज, रोमांचक खेल खेलने के लिए समर्पित यह दिवस

आज 24 मई 2026 है। आज राष्ट्रीय खजाना खोज दिवस मनाया जाता है। यह दिवस हर साल 24 मई को मनाया जाता है।

जानें इसके बारे में

जो मुख्य रूप से संयुक्त राज्य अमेरिका में लोकप्रिय है। यह दिन सुराग सुलझाने, छिपी हुई वस्तुओं को खोजने और टीमों में रोमांचक खेल खेलने के लिए समर्पित है। इस दिवस को मनाने का खास उद्देश्य रचनात्मकता, टीम वर्क और मस्ती के माध्यम से वस्तुओं की सूची पूरी करना है। यह दिन रोजमर्रा की दिनचर्या से ब्रेक लेकर मानसिक कसरत और मनोरंजन का अवसर देता है। इस खास मौके पर आप भी दोस्त या परिवार के साथ एक नई जगह का पता लगाएं, या घर/पार्क में खजाने की खोज  आयोजित करें।