◆ केन्द्र ने नगालैण्ड, असम और मणिपुर में सशस्त्र बल विशेषाधिकार अधिनियम-अफ्सपा के तहत अशांत क्षेत्र में कमी करने का फैसला किया। आज मध्य रात्रि से असम के 60 प्रतिशत क्षेत्र से अफ्सपा हटा लिया जाएगा।
◆ संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम के तहत भारत, अफगानिस्तान में और 10,000 मीट्रिक टन गेहूं भेजेगा।
◆ भारत और दक्षिण कोरिया ने नई दिल्ली में निरस्त्रीकरण और परमाणु अप्रसार पर चर्चा की।
◆ राज्यसभा ने सेवानिवृत्त हो रहे 72 सदस्यों को विदाई दी।
◆ 1 अप्रैल को भारतीय रिज़र्व बैंक का स्थापना दिवस मनाया जाता है, एक अप्रैल 1935 को रिजर्व बैंक की स्थापना हुई और एक जनवरी 1949 को इसका राष्ट्रीयकरण किया गया।
◆ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में दुनिया भर के विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ बातचीत करेंगे।
◆ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिम्स्टेक देशों के बीच अधिक सहयोग और क्षेत्रीय सुरक्षा को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।
◆ केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को पहली जनवरी से तीन प्रतिशत महंगाई भत्ते की अतिरिक्त किश्त मिलेगी।
◆ उत्तराखंड में अब व्हाट्सएप मैसेज पर पुलिसकर्मियों को छुट्टी मिल जाएगी।
◆ लोकसभा में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मनरेगा को लेकर मोदी सरकार को घेरा।
◆ यूक्रेन की सरकार ने मारियोपोल की तरफ 45 बसों का काफिला भेजा है जो वहां फंसे आम लोगों को निकाल कर लाएंगी। इस बीच रूस ने देश के कई हिस्सों में हमले तेज कर दिए हैं।
◆ अंतरिक्षविज्ञानियों ने अब तक का सबसे सुदूर तारा खोज निकाला है। अत्यधिक गर्म, बेहद चमकीला और विशाल आकार वाला यह तारा करीब 13 अरब साल पहले बना था जब ब्रह्मांड अभी नया नया आकार ले रहा था।
◆ संयुक्त राष्ट्र के शरणार्थी मामलों की एजेंसी के अनुसार अब तक लगभग 40 लाख लोग यूक्रेन छोडकर पडोसी देशों में शरण ले चुके हैं।
◆ नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा पहली अप्रैल (आज) को भारत आ रहे हैं।
◆ जूनियर महिला विश्व कप हॉकी में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत दो अप्रैल को वेल्स के खिलाफ करेगी।