सुबह की ताज़ा खबरें (26 मार्च, वर्ल्ड पर्पल डे)

◆ इंडियन प्रीमियर लीग 2022 का 15वां संस्करण मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शुरू होगा।

◆ मिर्गी (Epilepsy) के प्रति लोगों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जागरूकता फैलाने को लेकर 26 मार्च को प्रत्येक वर्ष इस बीमारी के प्रति लोगों को अवेयर करने के लिए ”पर्पल डे” (Purple Day) के तौर पर मनाया जाता है।

◆ भारत का पहला स्नो मैराथन लाहौल में आयोजित होगा।

◆ कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी संगठनात्मक चुनावों, पार्टी के चल रहे सदस्यता अभियान और राजनीतिक स्थिति पर चर्चा करने के लिए नई दिल्ली में एआईसीसी महासचिवों और प्रभारी की बुलाएंगी बैठक।

◆ योगी आदित्‍यनाथ ने लगातार दूसरी बार उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री के रूप में शपथग्रहण की। केशव प्रसाद मोर्य और बृजेश पाठक ने उपमुख्‍यमंत्री के रूप में शपथ ली। 52 मंत्रियों ने भी शपथग्रहण की।

◆ देश में 12 से 14 वर्ष के एक करोड़ से अधिक बच्चों को कोविड वैक्सीन का पहला टीका लगाया जा चुका है। स्वाथ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने ट्वीट संदेश में टीका लगवाने वाले सभी बच्चों को बधाई दी।

◆ दिल्ली बीजेपी के प्रवक्ता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लिए ट्विटर पर गाली लिखी है।

◆ प्रधानमंत्री 27 मार्च को ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुबह 11 बजे संबोधित करेंगे।

◆ भारत और ब्रिटेन के बीच मुक्त व्यापार समझौते की वार्ता का दूसरा दौर संपन्न हो गया। भारतीय अधिकारियों के शिष्टमंडल ने लंदन में तकनीकि मुद्दों पर बातचीत की। इस दौर में मसौदा समझौते को साझा किया गया और अधिकांश मुद्दों पर बातचीत की गई।

◆ 10 दिवसीय भारत भाग्य विधाता महोत्सव कल शुक्रवार से लाल किले पर शुरू हुआ।

◆ जल्द ही इसरो चंद्रयान-3 के लॉन्च की पुष्टि करेगा, मुझे यकीन है कि इस बार हम सफल होंगे। इस मिशन के लिए चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर का इस्तेमाल किया जाएगा और यह किफायती होगा: इसरो के पूर्व अध्यक्ष डॉ. के. सिवन।

◆ गुरुग्राम पुलिस ने अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का भांडाफोड किया। SP क्राइम प्रीतपाल सिंह ने बताया, “हमने एक व्यक्ति को गिरफ़्तार किया। इसके पास से 25 देसी पिस्तौल बरामद हुई हैं। पूछताछ में इसने एक और व्यक्ति का नाम बताया। यह हथियार बनाने की वर्कशॉप चलाता था।

◆ वित्त विधेयक, 2022 लोकसभा में पारित हुआ।

◆ पश्चिम बंगाल के बीरभूम ज़िले में हुई हिंसा को लेकर भाजपा नेता रूपा गांगुली ने राज्यसभा में पश्चिम बंगाल सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राज्य अब जीने लायक नहीं रहा और ऐसे में वह राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग करती हैं। सदन में इस मुद्दे को उठाते हुए वह रो पड़ीं।

◆ कलकत्‍ता उच्‍च न्‍यायालय ने बीरभूम हिंसा मामले की जांच सीबीआई से कराने का आदेश दिया।