सुबह की ताज़ा खबरें (4 अप्रैल,अंतर्राष्ट्रीय खदान जागरूकता दिवस)

◆ भारत एफ.आई.एच. जूनियर महिला हॉकी विश्व कप के क्वार्टरफाइनल में पहुंच गया है। दक्षिण अफ्रीका के पोचेफस्ट्रूम में रविवार को खेले गए मुकाबले में भारत ने जर्मनी को 2-1 हरा पराजित किया।

◆ सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने कहा कि खेल विकास योजनाएं और पहल भारत को एक खेल राष्ट्र बनाने की दिशा में केंद्र की प्रतिबद्धता का प्रमाण हैं।

◆ प्रत्येक वर्ष 4 अप्रैल को विश्व स्तर पर अंतर्राष्ट्रीय खदान जागरूकता दिवस मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 8 दिसंबर 2005 को हर साल 4 अप्रैल को अंतर्राष्ट्रीय खदान जागरूकता और खदान कार्य सहायता दिवस के रूप में मनाए जाने की घोषणा की थी। इस दिवस को पहली बार 4 अप्रैल 2006 को मनाया गया था।

◆ सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे तीन दिन की यात्रा पर सिंगापुर रवाना हुए। अपनी यात्रा के दौरान वे सिंगापुर के वरिष्‍ठ सैन्‍य अधिकारियों और नेताओं से मुलाकात करेंगे।

◆ केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने महाराष्ट्र के रायगढ़ में 1466 करोड़ रूपये की राष्ट्रीय राजमार्ग की 4 परियोजनाओं का उद्घाटन किया।उन्होंने कहा कि मुंबई-गोवा राष्ट्रीय राजमार्ग मुख्य परियोजना है और मंत्रालय ने इसे समय पर पूरा करने के लिए विशेष जोर दिया है।

◆ ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम ने सातवीं बार विश्वकप का खिताब जीत लिया है। फाइनल मैच में ऑस्‍ट्रलिया ने इंग्‍लैंड को 71 रन से पराजित किया।

◆ चीन में कल 13,000 से अधिक नए कोविड मामले दर्ज किये गये। जो दो साल में सबसे अधिक है। पूरे शंघाई शहर, जो चीन का सबसे अधिक आबादी वाला शहर है और 25 मिलियन से अधिक निवासियों का मुख्य वित्तीय केंद्र है, को पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया है।

◆ पाकिस्तान में राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने कल प्रधान मंत्री इमरान खान की सिफारिश के बाद नेशनल असेंबली को भंग कर दिया। इमरान खान ने राष्ट्रपति से नए सिरे से चुनाव कराने का अनुरोध किया है।

◆ वैज्ञानिकों ने ध्रुवीय इलाकों में खोजी अभियान चलाने वाले अर्न्स्ट शेकेल्टन के जहाज की खोज करने का दावा किया है। करीब एक शताब्दी से ज्यादा पहले यह जहाज अंटार्कटिक की बर्फ में खो गया था।

◆ श्रीलंका में राष्ट्रीय आपातकाल के चलते,प्रदर्शनकारियों और सरकार के बीच टकराव बढ़ा, कोलंबो की सड़कों पर पुलिस और सेना का पहरा।

◆ दक्षिण कश्मीर के पुलवामा ज़िले के लिटर इलाके में आतंकवादियों ने दो गैर-स्थानीय लोगों को गोली मारकर घायल कर दिया।

◆ अमृतसर में महाराजा रंजीत सिंह समर पैलेस को पर्यटकों के लिए 16 साल बाद खोला गया है।

◆ नेपाल के PM शेर बहादुर देउबा की पत्नी आरजू राणा देउबा ने कहा भारत और नेपाल के बहुत नज़दीक के संबंध है। यह संबंध हमेशा के लिए है, सदा से चले आ रहे हैं और सदा के लिए चलते रहने चाहिए। यह संबंध चलेगा ही क्योंकि हमारे यहां के लोग पूजा करने के लिए यहां आते हैं और यहां के लोग नेपाल जाते हैं।