सुबह की ताज़ा खबरें (6 फरवरी, रविवार)

◆ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद में 11वीं शताब्दी के भक्ति मार्ग के संत श्री रामानुजाचार्य की स्मृति में 216 फीट ऊंची ‘स्‍टेच्‍यू ऑफ इक्‍वेलिटी’ का अनावरण किया।

◆ केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने महाराष्ट्र व्यापार मंडल के समारोह का संबोधित किया। नितिन गडकरी ने कहा कि महाराष्ट्र में अर्थव्यवस्था देश में सबसे तेजी से बढ़ रही है और महाराष्ट्र व्यापार, उद्योग और कृषि मंडल की राज्य के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका है।

◆ अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान सीमा क्षेत्र और जम्मू-कश्मीर तथा दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में कल तेज झटके महसूस किए गए।

◆ भगवान श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट 8 मई को सुबह 6:15 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। आज बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर धाम के कपाट खोलने की तारीख की घोषणा की गई।

◆ सरकार ने पेंगोंग झील पर चीन की ओर से बनाये जा रहे पुल को अवैध बताया है। विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने लोकसभा में एक लिखित जवाब में यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि जहां पुल बनाया जा रहा है, वह इलाका 1962 से ही चीन के अवैध कब्जे में है।

◆ विवादों के बीच विंटर ओलंपिक गेम्स का आग़ाज़ हुआ. कई देशों के खिलाड़ी चीन में हो रहे विंटर ओलंपिक गेम्स में पदक पाने के लिए जी-जान एक कर रहे।

◆ देश पर अभी किसी प्रधानमंत्री का नहीं बल्कि एक राजा का राज है: राहुल गांधी।

◆ जर्मन सरकार ने इंटरनेट बेस्ड मैसेंजर सर्विस टेलीग्राम के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। जर्मनी का कहना है कि भड़काऊ कटेंट के प्रति जवाबदेही के लिए टेलीग्राम को एक कॉन्टैक्ट पर्सन नियुक्त करना होगा।

◆ बीजिंग विंटर ओलंपिक में पहली बार पूरी तरह कृत्रिम बर्फ का इस्तेमाल हो रहा है। शोधकर्ताओं बताते हैं कि इससे वैश्विक तापमान वृद्धि पर बहुत असर पड़ेगा।
अगर यही हाल रहा, तो शीतकालीन खेलों का अस्तित्व खत्म हो सकता है।

◆ 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में ‘हिंदुस्तानी भाऊ’, 10वीं और 12वीं के छात्रों को उकसाने का लगा है आरोप