मोदी 3.0: इस दिन तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेंगे नरेंद्र मोदी

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। बीते कल लोकसभा के चुनाव के नतीजे आने वाले है। लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद अब सरकार बनाने की कोशिशें तेज हो गई हैं। इसी बीच जरूरी खबर सामने आई है।

कल होगी एक बैठक

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की बैठक में नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार चुन लिए गए हैं। एनडीए की कल हुई बैठक के बाद यह साफ हो गया है कि नरेंद्र मोदी ही प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे। वे 8 जून को पीएम पद की शपथ लेंगे। कल NDA गठबंधन की बैठक में बीजेपी समेत 16 दलों के नेताओं ने शिरकत की। इस बैठक में चंद्रबाबू नायडू की तेलुगु देशम पार्टी और जनता दल (यूनाइडेट) के मुखिया नीतीश कुमार भी शामिल हुए। मीटिंग में टीडीपी और जेडीयू ने बीजेपी को समर्थन देने पर सहमति जताई है। लोकसभा चुनावों में ये दोनों दल एनडीए की दूसरी और तीसरी सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरे है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बैठक में तय हुआ है कि 7 जून को NDA की अगली बैठक होगी और नरेंद्र मोदी को NDA संसदीय दल का नेता चुना जाएगा। इसके बाद वह राष्ट्रपति के पास जाकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। जिसमें माना जा रहा है कि 8 जून को नरेंद्र मोदी बतौर प्रधानमंत्री अपनी तीसरी शपथ ले सकते हैं।

राष्ट्रपति को दिया इस्तीफा

रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते कल नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। वह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करने बुधवार की दोपहर राष्ट्रपति भवन पहुंचे थे। उन्होंने अपने साथ अपनी मंत्रिपरिषद का इस्तीफा भी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सौंपा। जिस पर राष्ट्रपति ने उनका इस्तीफा स्वीकार करते हुए प्रधानमंत्री और केन्द्रीय मंत्रिपरिषद से अनुरोध किया कि वे नई सरकार के गठन तक अपने पद पर बने रहें।