मध्य प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री होंगे मोहन यादव, उत्तराखंड के सीएम ने दी बधाई

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। मध्य प्रदेश में पिछले 6 दिनों से मुख्यमंत्री के नाम को लेकर चल रही थी। जिस पर आज विराम लग गया है।

मोहन यादव होंगे मध्य प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुख्यमंत्री के नाम में दिग्गज नरेंद्र सिंह तोमर, शिवराज सिंह चौहान, प्रहलाद पटेल, कैलाश विजयवर्गीय और वीडी शर्मा का नाम शामिल था। मध्य प्रदेश में नए मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगा दी गई है। मध्य प्रदेश के नए सीएम बने मोहन यादव बनाए गए हैं।

उत्तराखंड के सीएम ने दी बधाई

जिसके बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें प्रदेश की कमान मिलने पर बधाई दी है। उन्होंने ट्वीटर पर पोस्ट करते हुए लिखा’मध्य प्रदेश भाजपा के विधायक दल का नेता चुने जाने पर डॉ. मोहन यादव जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं’।