देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। दुनियाभर में एमपॉक्स का प्रकोप फैल रहा है। जो एक बड़ा चिंता का विषय है।
एमपॉक्स का कहर
इसी बीच एक खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने मंकीपॉक्स वायरस (एमपीएक्सवी) के खिलाफ पहली बार टीके को मंजूरी देने की घोषणा की है। यह टीका बवेरियन नॉर्डिक है। रिपोर्ट्स के मुताबिक संशोधित वैक्सीनिया अंकारा-बवेरियन नॉर्डिक या एमवीए-बीएन को 18 वर्ष और उससे अधिक उम्र के सभी वयस्कों में चेचक, एमपॉक्स और संबंधित ऑर्थोपॉक्सवायरस संक्रमण और बीमारी के खिलाफ टीकाकरण के लिए संकेत दिया गया है। जो 4 सप्ताह के अंतराल पर 2 खुराक के इंजेक्शन के रूप में दिया जा सकता है। यह वैक्सीन लोगों को एमपॉक्स से बचाने में अनुमानित 76 फीसदी प्रभावी है, जबकि 2 खुराक वाली खुराक अनुमानित 82 फीसदी प्रभावी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक एमवीए-बीएन वैक्सीन को अमेरिका, स्विट्जरलैंड, सिंगापुर, कनाडा और ईयू/ईएए और यूके में अनुमोदित किया गया है। एक मीडिया रिपोर्ट्स में इस संबंध में जानकारी सामने आई है।