◆ पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने उत्तराखंड राज्य में सरकारी और निजी भूमि पर कब्जा करने वालों पर सख्त कार्रवाई के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। पुलिस महानिदेशक ने कहा कि भू-माफिया पर अब गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई होगी। साथ ही उनकी संपत्ति भी अधिग्रहित की जाएगी।
◆ वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने कहा – सरकार और रिजर्व बैंक ने मुद्रा स्फीति को छह प्रतिशत से कम करने के लिए कई कदम उठाए हैं। मुद्रा स्फीति इस समय सात प्रतिशत है।
◆ पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरद्वीप पुरी ने नई दिल्ली के त्यागराज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में चौथे ओ. एन. जी. सी. पैरा खेलों का उद्घाटन किया। खेलों में लगभग 275 पैरा खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। ये सभी आठ केंद्रीय तेल और गैस सार्वजनिक उद्यमों के कर्मचारी हैं।
◆ लॉन बाउल्स में भारतीय🇮🇳 महिला टीम ने फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 17-10 से हराकर स्वर्ण🥇 पदक जीता।
◆ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह से मिलीं। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि मालदीव, हिंद महासागर क्षेत्र में भारत का एक प्रमुख साझीदार और घनिष्ठ मित्र है और दोनों ही देशों के बीच सदियों से मजबूत सांस्कृतिक, आर्थिक और व्यापारिक संबंध रहे हैं।
◆ पाकिस्तान में निर्वाचन आयोग ने सर्वसम्मति से फैसला सुनाया कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी ने पाबंदी के बावजूद धन इकट्ठा किया। आयोग ने पार्टी को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया था।
◆ पुरुषों के टेबल टेनिस फाइनल में सिंगापुर को 3-1 से हराकर भारत ने स्वर्ण पदक जीता।
◆ उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी कल रात चार धाम पौराणिक यात्रा पर आधारित डॉक्यूमेंट्री के प्रस्तुतीकरण, ट्रैवल पुस्तक के कवर पेज का विमोचन से संबंधित कार्यक्रम में शामिल हुए।
◆ वाराणसी में केंद्रीय विद्यालय में नौवीं के छात्र के फांसी लगाए जाने के बाद आक्रोशित छात्रों ने स्कूल के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।
◆ पुरुषों के एशिया कप 2022 का शेड्यूल जारी हुआ। 28 अगस्त को भारत का पहला मुकाबला पाकिस्तान से होगा।
◆ चीन के कई बार विरोध जताने के बावजूद अमेरिकी कांग्रेस की स्पीकर नैंसी पेलोसी ताइवान पहुंची।
◆ आंध्र प्रदेश के अचुतापुरम में एक कंपनी में संदिग्ध गैस रिसाव की सूचना मिली है। हादसे में कुछ महिलाएं बीमार हो गई, उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
More Stories
19 अप्रैल: कामदा एकादशी व्रत आज, बेहद खास है महत्व
आज का राशिफल, आज इन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन, पढ़िए भविष्यफल
उत्तराखंड: 05 लोकसभा सीटों पर आज मतदान, 13 जिलों में बनें है इतने मतदान केंद्र