सुबह की ताजा खबरें (28 मई, वीर सावरकर की जयंती)

◆ प्रधानमंत्री मोदी 30 मई को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से देश भर के अनाथ बच्चों से बातचीत करेंगे। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री बाल कल्याण योजना के लाभार्थी 43 अनाथ बच्चे भी शामिल होंगे।

◆ हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला को आय से अधिक सम्पत्ति के मामले में दिल्ली के राउस एवेन्यू जिला न्यायालय ने 4 साल की कारावास की सजा सुनाई। न्यायालय ने इंडियन नेशनल लोक दल के अध्यक्ष पर 50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया और उनकी चार सम्पत्तियों को जब्त करने का आदेश दिया।

◆ इण्‍डोनेशिया की राजधानी जकार्ता में आयोजित एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट में आज पहले सुपर-फोर स्टेज मैच में भारत का मुकाबला जापान से होगा। मैच शाम 5 बजे से शुरू होगा।

◆ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लद्दाख में एक दुर्घटना में भारतीय सेना के सात सैनिकों की हुई मृत्यु पर शोक व्यक्त किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि वे वाहन दुर्घटना में वीर सैनिकों की मृत्यु पर दुखी हैं।

◆ लश्कर के एक आतंकवादी सहयोगी को क्रीरी के ऑथुरा बाला में गिरफ्तार किया गया। उसके पास से एक पिस्टल, एक पिस्टल मैगजीन और 5 राउंड पिस्टल बरामद किया गया है।

◆ बनबसा में शहीद उत्तम चंद विद्या मंदिर स्कूल में पूर्व सैनिक सम्मेलन में पुष्कर सिंह धामी, उत्तराखंड के सीएम धामी ने कहा ,मैं भी सेना में भर्ती होना चाहता था और मैं रोज 5-5 किमी दौड़ता था। मैं आपके जैसे तो सैनिक नहीं बन पाया लेकिन मैं आपका सेवक बन गया तो मैं अपने आपको सैनिक ही मानता हूं।

◆ गीतांजलि श्री के उपन्यास ‘रेत समाधि’ के अंग्रेजी अनुवाद ‘टूंब ऑफ सैंड’ को बुकर पुरस्कार मिला है। पहली बार एक हिंदी उपन्यास को अनुवाद श्रेणी में यह सम्मान मिला है। गीतांजलि श्री का कहना है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि ऐसा होगा।

◆ रूस ने कहा- दुनिया में खाद्यान्न की कमी के लिए हम नहीं, अमेरिका ज़िम्मेदार है।

◆ एनसीबी की जांच टीम ने शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को क्लीन चिट दे दी। एनसीबी ने बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे सहित पांच अन्य को एनसीबी द्वारा दायर आरोपपत्र में शामिल नहीं किया गया है।

◆ केजीएफ 2 की वर्ल्डवाइड कमाई 1200 करोड़ रुपये से अधिक हो गई है।

◆ जापान भारत समेत 11 अन्य देशों को मिसाइल और जेट सहित घातक सैन्य उपकरणों के निर्यात की अनुमति देगा।

◆ बैंगलोर को दूसरे क्वालिफ़ायर में हराकर राजस्थान रॉयल्स 2008 के बाद पहली बार आईपीएल के फ़ाइनल में पहुंचा।