April 19, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

सुबह की ताजा खबरें (राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस, 4 मार्च, शनिवार 2023)

👉प्रति वर्ष भारत में राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस (National Safety Day)  4 मार्च के दिन मनाया जाता है। इस दिन को मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य हमारे जीवन के विभिन्न समयों में जागरूकता न होने या ध्यान न देने के कारण होने वाली दुर्घटनाओं को रोकना है। पहले से मनाए जाने वाले नेशनल सेफ्टी डे के रूप में मनाया जाता था  अब इसे नेशनल सेफ्टी सप्ताह के रूप में मनाया जाने लगा है।

👉 प्रधानमंत्री ने कहा-देश में विदेशी पर्यटकों की संख्या में चार गुना वृद्धि हुई है। उन्होंने देशभर में पर्यटन स्थलों के विकास के लिए विशेष रणनीति बनाने पर जोर दिया।

👉 क्रिकेट: महिला प्रीमियर लीग मैच पहली बार आज से नवी मुंबई में शुरू होगी ।

👉 इलेक्ट्रोनिक और सूचना प्रोद्योगिकी राज्‍य मंत्री राजीव चन्‍द्रशेखर ने कहा है कि केन्‍द्र सरकार डिजिटल भारत अधिनियम पर काम कर रही है। इसमें ऑनलाइन गेमिंग तथा बाल यौन शोषण से जुड़ी सामग्री के इंटरनेट के जरिये प्रसार की रोकथाम के प्रावधान किये जायेंगे।

👉लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला और केंद्रीय एम. एस. एम. ई मंत्री नारायण राणे कल आज में औद्योगिक प्रदर्शनी और मेले का उद्घाटन करेंगे।

👉 दिल्ली आबकारी घोटाला मामले में गिरफ्तार दिल्ली के पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट में जमानत याचिका दायर की है। अदालत सिसोदिया की जमानत अर्जी पर आज सुनवाई कर सकती है।

👉 सीबीएसई ने केन्‍द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा – सी टेट के सौलहवें संस्‍करण के परिणाम घोषित किए। सीबीएसई ने यह परीक्षा 28 दिसम्‍बर, 2022 और 7 फरवरी 2023 के बीच ऑनलाइन आयोजित की थी।

👉 सोशल मीडिया पर दुर्भावनापूर्ण खबरें फैलाई जा रही हैं कि उत्तर भारत के श्रमिकों पर तमिलनाडु में कुछ जगहों पर बहुत गलत इरादे से हमला किया जा रहा है। इसमें सच्चाई नहीं है। भ्रम फैलाने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी: तमिलनाडु के श्रम कल्याण और कौशल विकास मंत्री सी.वी. गणेशन।

👉 हरियाणा: सरकार की ई-टेंडरिंग नीति के खिलाफ अपनी मांगों को लेकर चंडीगढ़-पंचकूला हाउसिंग बोर्ड में बैठे सरपंचों पर कल सुबह मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। कई सरपंचों को मधुमक्खी ने काट लिया।

👉नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचंड’ ने शुक्रवार को भारत से आयुर्वेद के शोध और अन्वेषण में मदद मांगी है।

👉बेलारूस में एक कोर्ट ने नोबेल पुरस्कार पाने वाले आलेस बियालियात्स्की को दस साल जेल की सजा सुनाई है।

👉भारतीय-अमेरिकी डॉ. सोन्या क्रिश्चियन को कैलिफोर्निया कम्युनिटी कॉलेज सिस्टम का 11वां स्थायी चांसलर नियुक्त किया गया है। कैलिफोर्निया कम्युनिटी कॉलेज सिस्टम को अमेरिका में सार्वजनिक उच्च शिक्षा की सबसे बड़ी और विविध प्रणाली माना जाता है।

👉अमेरिकी सीनेट की खुफिया मामलों की प्रवर समिति के अध्यक्ष और शीर्ष डेमोक्रेटिक सांसद मार्क वार्नर ने भारत में अमेरिकी राजदूत की नियुक्ति न हो पाने की कड़ी आलोचना की है ।

👉इटली की प्रधानमंत्री जीयोर्जिया मेलोनीने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जमकर तारीफ की और उन्हें ‘दुनियाभर में सबसे चहेते नेता’ के रूप में संबोधित किया। फिलहाल इटली की पीएम मेलोनी भारत की दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर हैं। उनके साथ उप-प्रधानमंत्री व विदेश मंत्री अंतोनियो तैयानी और एक उच्चस्तरीय व्यापार प्रतिनिधिमंडल भी भारत आया हुआ है।

👉विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर की अध्यक्षता में शुक्रवार 3 मार्च 2023 को नई दिल्ली में क्वॉड सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक हुई। इस बैठक में अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन, जापान के विदेश मंत्री योशिमासा हयासी और ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग ने हिस्सा लिया।