5,873 total views, 2 views today
◆ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कोच्चि में आदि शंकराचार्य की जनमस्थली श्री आदि शंकरा क्षेत्रम जाएंगे।
◆ गृहमंत्री अमित शाह कल नई दिल्ली में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के वेबपोर्टल ई-आवास का शुभारंभ करेंगे।
◆ भारत,फ्रांस ने पेरिस में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद और अन्य बहुपक्षीय मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। दोनों पक्षों ने भारत-फ्रांस कार्यनीतिक भागीदारी को ध्यान में रखते हुए संयुक्तराष्ट्र सुरक्षापरिषद के एजेंडे केबारे में विभिन्न धार्मिक, राष्ट्र-विषयक मुद्दों पर चर्चा की।
◆ भारतीय सूचना सेवा की वरिष्ठ अधिकारी डॉ. वसुधा गुप्ता को आकाशवाणी के समाचार सेवा प्रभाग का महानिदेशक नियुक्त किया गया। डॉ. वसुधा गुप्ता आज कार्यभार ग्रहण करेंगी। समाचार सेवा प्रभाग के प्रधान महानिदेशक और आकाशवाणी के महानिदेशक एन. वेणुधर रेड्डी आज सेवानिवृत्त हो गए।
◆ एशिया कप 2022:भारत ने हांगकांग को 40 रनों से हराया।
◆ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पाकिस्तान में बाढ़ से हुए मानवीय और भौतिक नुकसान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शोक व्यक्त करने के लिए उनका धन्यवाद किया।
◆ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की माताजी पाओला माइनो की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया।
◆ उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए टनकपुर में मुख्यमंत्री कार्यालय का उद्घाटन किया।उन्होंने कहा, “ये कार्यालय हमारे ज़िला अधिकारी कार्यालय और देहरादून मुख्यमंत्री कार्यालय से लगातार समन्वय करेगा और जिन मामलों का हल यहां हो सकता है, होगा।”
◆ शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इंडोनेशिया में द. अफ्रीका के उच्च शिक्षा, विज्ञान और नवाचार मंत्री डॉ. बोंगिंकोसी इमैनुएल “ब्लेड” NZIMANDE के साथ द्विपक्षीय बैठक की। दोनों मंत्रियों ने अकादमिक और कौशल विकास साझेदारी और द्विपक्षीय शिक्षा सहयोग को मजबूत करने पर उपयोगी चर्चा की।
◆ जम्मू कश्मीर में प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष पीरजादा मोहम्मद सईद ने कांग्रेस पार्टी से त्यागपत्र दिया। उन्होंने पूर्व कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद को समर्थन देने की घोषणा की है। आजाद के जम्मू-कश्मीर में अपनी राजनीतिक पार्टी बनाने की संभावना है।
More Stories
अल्मोड़ा: पुलिस ने शराब के नशे में कार चलाने वाले चालक को किया गिरफ्तार, वाहन सीज
रक्षा पेंशन प्राप्त करने के लिए पेंशन भोगियों को जीवन प्रमाण पत्र देना अनिवार्य, 20 तारीख तक करवाएं वार्षिक पहचान पूरी
अल्मोड़ा: बालू बजरी, लीसा व नशा बाजों का अड्डा बन गया है उत्तराखंड- हरीश रावत