सुबह की ताजा खबरें (11 जुलाई, विश्व जनसंख्या दिवस)

◆ सरकार ने कहा- भारत, श्रीलंका के लोगों के साथ खड़ा है। भारत ने श्रीलंका को गंभीर आर्थिक संकट से उबारने के लिए इस वर्ष 3 अरब 80 करोड़ अमरीकी डॉलर से अधिक की अभू‍तपूर्व सहायता दी है। श्रीलंका में हाल के घटनाक्रम पर भारत बारीकी से नजर बनाए हुए है

◆ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धरती माता की सेवा और मिट्टी की गुणवत्ता की रक्षा के लिए प्राकृतिक खेती को अपनाने पर बल दिया।

◆ जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित, लापता लोगों की तलाश जारी।

◆ कुर्बानी का त्यौहार ईद-उल-अजहा आज पूरे देश में धार्मिक उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

◆ स्वदेश में निर्मित विमान वाहक पोत- विक्रांत का चौथे चरण का समुद्री परीक्षण कल सफलतापूर्वक संपन्‍न हुआ।

◆ केन्‍द्र सरकार ने कहा – भारत, श्रीलंका के लोगों के साथ खड़ा है।

◆ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गुजरात के सूरत में प्राकृतिक खेती सम्मेलन को संबोधित किया।

◆ राजस्थान के कोटा जिले में एक निजी बस के पलटने से नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है, और 31 लोगों को हल्की चोट आई है।

◆मध्य प्रदेश के श्‍योपुर से कोटा आ रही बस इटावा के पास दुर्घटना ग्रस्त हो हुई। गंभीर रूप से घायलों को कोटा अस्पताल में भर्ती कराया गया।

◆ राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण-NIA ने उदयपुर हत्याकांड के मामले में 7वें आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह मामला राजस्थान के उदयपुर में कन्हैया लाल तेली की मालदास स्ट्रीट स्थित उनकी दुकान पर हत्या करने से जुडा है।

◆ दक्षिण अफ्रीका में जोहान्सबर्ग के पास सोवेटो टाउनशिप के एक बार में गोलीबारी की घटना में चौदह लोग मारे गए और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि कल देर रात कुछ लोग मिनीबस टैक्सी से आए और बार में ग्राहकों के ऊपर गोलियां चला दीं। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

◆ जापान में पुलिस ने माना है कि पूर्व प्रधानमंत्री शिंज़ो आबे की सुरक्षा में खामियां थी। शिंज़ो आबे की शुक्रवार को नारा शहर में अपर हाउस के चुनाव के लिए प्रचार के दौरान गोल मारकर हत्या कर दी गई थी।

◆ नोवाक जोकोविच ने निक किर्यास को हराकर विंबलडन का ख़िताब जीत लिया है। जोकोविच ने किर्यास को 4-6, 6-3, 6-4, 7-6 (3) से हराकर सातवीं बार यह प्रतिष्ठित ग्रैंड स्लैम जीता है।