सुबह की ताजा खबरें (12 जुलाई, पेपर बैग डे )

🔹पेपर बैग डे (पेपर बैग दिवस) हर साल 12 जुलाई को मनाया जाता है। यह प्लास्टिक के बजाय पेपर बैग के उपयोग के बारे में जागरूकता फैलाने का दिन है। 

◆ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल झारखंड के देवघर में कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

◆ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा रक्षा क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और बिग डेटा जैसे प्रौद्योगिकियों समावेश समय की आवश्यकता ।

◆ उच्‍चतम न्‍यायालय ने महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष को शिवसेना के सदस्यों के खिलाफ शुरू की गई अयोग्यता की कार्यवाही स्‍थगित रखने का निर्देश दिया। सर्वोच्च न्यायालय ने अध्यक्ष से इस बारे में न्‍यायालय का फैसला आने तक अयोग्यता नोटिस पर निर्णय न करने को कहा।

◆ प्रख्यात पुरातत्वविद्, इतिहासकार और बांग्लादेश राष्ट्रीय संग्रहालय के पूर्व महानिदेशक डॉ. इनामुल हक का ढाका में निधन। वह 85 वर्ष के थे। डॉ इनामुल हक को बंगाल की टेराकोटा और मूर्तिकला पर उनके काम के लिए वर्ष 2020 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया।

◆ उच्‍चतम न्‍यायालय ने 2017 में अवमानना मामले में भगोड़े शराब कारोबारी विजय_माल्या को दो हजार रुपये जुर्माना और चार महीने की जेल की सजा सुनाई है।

◆ श्रीलंका में प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे के कार्यालय ने एक वक्‍तव्‍य में कहा, राष्‍ट्रपति गोताबाया राजपक्षे ने अपने त्‍यागपत्र की पुष्टि की है। वक्‍तव्‍य में कहा गया है कि गोताबाया ने आधिकारिक रूप से सूचित किया है कि वे बुधवार को पद से हट जाएंगे।

◆एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू कल शाम कोलकाता पहुंचीं।

◆ बर्मिंघम 2022 राष्ट्रमंडल खेलों के लिए टीम इंडिया (वरिष्ठ महिला) टीम की घोषणा की गई। हरमनप्रीत कौर को कैप्टन बनाया गया है।

◆ उत्तराखंड: देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा प्रदेश पदाधिकारी, सांसद एवं विधायक बैठक में हिस्सा लिया।

◆ उदयपुर में कन्हैया कुमार की हत्या पर अपने विचार व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करने के बाद एक नाबालिग लड़की को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी देने के बाद जम्मू-कश्मीर के बडगाम से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

◆भारत दुनिया में सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश बनने जा रहा है।
संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक, 15 नवंबर 2022 को दुनिया की जनसंख्या आठ अरब का आंकड़ा पार कर लेगी।