◆ सी बी एस ई ने दसवीं की बोर्ड परीक्षा में विवादित प्रश्न वापस ले लिए हैं। सोनिया गांधी के एतराज़ और संसद में हंगामे के बाद सीबीएसई ने हटाया ये सवाल।
◆इटली में हुए विस्फोट में कम से कम सात लोग मारे गए और चार आवासीय इमारतें ध्वस्त हो गई।
◆अफगानिस्तान में कल एक वाहन के पलट जाने से कम से कम पांच तालिबान मारे गए और चार घायल हो गए।
◆दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा कोविड-19 की जांच में पॉजिटिव पाए गए।
◆ लोकसभा में नशीली दवाओं और नशीले पदार्थ (संशोधन) विधेयक 2021 पारित।
◆ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बृहस्पतिवार को कृषि और खाद्य प्रसंस्करण पर राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन के समापन सत्र को संबोधित करेंगे।
◆ काशी विश्वनाथ धाम केवल भव्य इमारत ही नहीं बल्कि भारत की सनातन संस्कृति और आध्यात्मिक शक्ति का प्रतीक।
◆ अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति पर अत्याचार रोकने के लिए राष्ट्रीय हेल्पलाइन शुरू।
◆ भारत ने ओडिशा में व्हीलर द्वीप से सुपरसोनिक मिसाइल एसिस्टेड टारपिडो का सफल प्रक्षेपण किया।
◆ श्रीनगर में पुलिस बस पर चरमपंथी हमला, दो पुलिसकर्मियों की मौत- जम्मू कश्मीर पुलिस।
◆ अभिनेत्री करीना कपूर कोरोना पॉज़िटिव पाई गई हैं. उनके साथ-साथ अमृता अरोड़ा भी कोरोना पॉज़िटिव हैं।