★ अंतरराष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस
◆गृह मंत्री अमित शाह ने कहा- राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए विश्वस्तरीय प्रशिक्षित बल।
◆ गृह मंत्री ने अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में कई विकास परियोजनाओं का उदघाटन किया।
◆ विदेश राज्यमंत्री वी. मुरलीधरन 18 अक्टूबर से पांच दिन की सूडान और दक्षिण सूडान की सरकारी यात्रा पर।
◆ अमरीका पूर्ण टीकाकरण करा चुके विदेशी नागरिकों के लिए आठ नवम्बर से यात्रा प्रतिबंध हटाएगा।
◆ शीर्ष चार भारतीय आईटी कंपनियों ने पिछले छह महीनों में एक लाख कर्मचारियों की भर्ती की।
◆ केरल में बाढ़ से हालात गंभीर, अबतक छह लोगों की मौत।
◆ सोनिया गांधी ने ख़ुद को बताया पूर्णकालिक अध्यक्ष, कहा- मुझसे मीडिया के ज़रिए बात करने की ज़रूरत नहीं।
◆ हिंदू मंदिरों पर हमले के बाद बांग्लादेश में कई जगहों पर हिंसक प्रदर्शन हुए।
◆ ला पाल्मा के अधिकारियों के मुताबिक द्वीप पर तीन सप्ताह से भड़के कुम्ब्रे विएखा ऋंखला का एक ज्वालामुखी और भी ज्यादा उग्र हो उठा है।
◆ वैज्ञानिकों को लगता है कि तापमान वृद्धि को अगर तुरंत रोक भी दिया जाए तो भी दुनिया के ज्यादातर हिमनद नहीं बचेंगे।
◆ इस सप्ताह संयुक्त राष्ट्र COP15 में वैश्विक जैव विविधता पर चर्चा की जा रही है। इसमें यह भी चर्चा हो रही है कि पैसिव रिवाइल्डिंग एक ऐसा दृष्टिकोण है जिसकी मदद से विलुप्त हो रही प्रजातियों को वापस लाया जा सकता है।
◆ सिंघु बॉर्डर घटना: पुलिस ने दो और निहंगों को हिरासत में लिया।
◆ श्रीनगर और पुलवामा में आतंकियों ने 2 गैर-स्थानीय मजदूरों पर फायरिंग की। बिहार के रहने वाले अरविंद कुमार साह श्रीनगर में और यूपी के सगीर अहमद पुलवामा में घायल हुए।
◆ महाराष्ट्र: 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध की जीत के 50 साल पूरे होने पर भारतीय वायुसेना ने पुणे में हवाई करतब दिखाए।