सुबह की ताज़ा खबरें (3 सितंबर, विश्व गगनचुंबी इमारत दिवस)

◆ रक्षा मंत्रालय ने कहा कि पेंशन प्रशासन प्रणाली-स्पर्श से इस वर्ष अगस्त में रक्षा पेंशनधारकों को 3090 करोड़ रुपये से अधिक राशि डिजिटल माध्यम से भेजी गई।

◆एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि के अंतर्गत 5,62,000 से अधिक रक्षा पेंशनधारक अगस्त में डिजिटल मंच-स्पर्श से सफलतापूर्वक जुड़ गए।

◆ गृह मंत्री अमित शाह ने आईएनएस विक्रांत राष्ट्र को समर्पित करने और नौसेना के नए ध्वज के अनावरण पर सभी देशवासियों को बधाई दी है।
उन्होंने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की नौसेना के नए ध्वज का अनावरण किया है।

◆ अमरीका ने कहा- चीन के शिनजियांग प्रांत में मानवाधिकारों के उल्लंघन पर संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट से इस बात की पुष्टि हो जाती है कि चीन उइगरों का नरसंहार कर रहा है।

◆ ताइवान की सेना ने कल चीन के समुद्र में एक अज्ञात ड्रोन को मार गिराया। ताइवान के रक्षा मंत्रालय के अनुसार शियू द्वीप पर ताइवान के वायु क्षेत्र में ड्रोन के आने पर पहले उसे चेतावनी दी गई।

◆ अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष श्रीलंका को दो अरब 90 करोड़ डॉलर की अतिरिक्त सहायता प्रदान करने पर राज़ी हुआ।

◆ हिमाचल प्रदेश में धर्मशाला के खन्यारा गांव में अचानक बाढ़ आई। बाढ़ के कारण सड़कों पर मलबा जमा हो गया। दुकानों के बाहर रखे सामान का भी भारी नुकसान हुआ है।

◆ पश्चिम बंगाल में सीबीआई ने चिटफंड मामले में टीएमसी नेता और हलिसहर नगर पालिका अध्यक्ष राजू साहनी को गिरफ्तार किया। 80 लाख रुपए नकद बरामद हुए। विदेशी बैंकों में खातों का पता लगाया। 2.75 करोड़ रुपए की संपत्ति के दस्तावेज मिले।

◆जम्मू-कश्मीर: कांग्रेस के पूर्व दिग्गज नेता गुलाम नबी आज़ाद के समर्थन में ज़िला कांग्रेस कमेटी-जम्मू उत्तर के 20 और नेताओं ने इस्तीफा दिया।

◆ बीसीसीआई ने बताया कि एशिया कप टीम में घायल रवींद्र जडेजा की जगह अक्षर पटेल लेंगे।