सुबह की ताजा खबरें (11 जून, स्वतंत्रता सेनानी रामप्रसाद बिस्मिल जी की जयंती)

◆ प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अंतरिक्ष-तकनीक 21वीं सदी में बड़ी क्रांति लाएगी।

◆ राष्ट्रपति ने कहा- शिक्षा से छात्रों में केवल बौद्धिक क्षमता और कौशल का विकास ही नहीं बल्कि उनके नैतिक मूल्यों और चरित्र को भी मजबूत किया जाना चाहिए।

◆ हरियाणा में निर्वाचन आयोग ने कांग्रेस के दो विधायकों द्वारा नियमों का उल्‍लंघन करने का आरोप लगाने के बीच राज्‍यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव का परिणाम रोक दिया है। भाजपा ने मतदान-पत्र खुले में दिखाने को लेकर विधायक किरण चौधरी और भारत भूषण बत्रा के मतों को निरस्‍त करने की मांग की है।

◆ राजस्थान में चुरू जिले के हरियासर गांव के पास एक कार और टेंपो की टक्कर में 3 लोगों की मौत हो गयी और 2 घायल हो गये। पुलिस के मुताबिक मृतक टेंपो में सवार थे। घायलों को सरदार शहर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

◆ उत्तर प्रदेश राज्य में आज विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर अब तक कुल 136 आरोपियों को गिरफ़्तार किया जा चुका है। सहारनपुर से 45, प्रयागराज से 37, हाथरस से 20, मुरादाबाद से 7, फिरोजाबाद से 4 और अंबेडकरनगर से 23 लोगों को गिरफ़्तार किया गया है।

◆ भाजपा की निलंबित नेता नूपुर शर्मा के विवादित बयान को लेकर रांची में विरोध प्रदर्शन हुआ। कुछ लोगों ने वाहनों में आग लगाई, तोड़फोड़ और पथराव किया।

◆ नेशनल हेराल्ड केस: ईडी ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को 23 जून को जांच में शामिल होने को कहा है।

◆ उत्तराखंड: जमरानी बांध बहुउद्देशीय परियोजना को भारत सरकार से निवेश की मंजूरी मिली। यह निर्णय लिया गया कि प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत 90:10 निवेश के तहत परियोजना की अनुमानित लागत 2584.10 करोड़ रुपए स्वीकृत की जाएगी।

◆ प्रसिद्ध गायक सिद्धू मूसेवाला मामले में स्पेशल सेल की टीम ने 6 शूटर्स को चिन्हित किया है। 4 शूटर्स का रोल कंफर्म कर लिया गया है।

◆ पाकिस्तान में कराची के एक हिंदू मंदिर में तोड़फोड़, लोगों के बीच डर का माहौल।

◆ भारत के पूर्व उप-राष्ट्रपति मोहम्मद हामिद अंसारी ने कहा है कि पैग़ंबर हज़रत मोहम्मद को लेकर दिए गए बयान के बाद अब तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ख़ामोशी संयोगवश नहीं हैं।

◆ पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी को लेकर हिंसक प्रदर्शनों पर सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा- कश्मीर की तरह दिख रहा है बाक़ी भारत।

◆ अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा अब UFO की जांच करेगी। नासा ने बताया है कि वैज्ञानिकों की एक टीम का गठन किया जाएगा जो उड़ने वाली अज्ञात चीजों का अध्ययन करेगी।