क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। 28 अप्रैल से आईपीएल 2026 का आगाज हो गया है। दुनिया भर में आईपीएल के दीवाने हैं। इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन चल रहा है। जो अब फाइनल की ओर बढ़ रहा है।
लखनऊ ने दर्ज की जीत
आईपीएलटूर्नामेंट का आगाज 28 मार्च को बेंगलुरु में RCB बनाम SRH मैच से हुआ। चेन्नई सुपर किंग्स को लखनऊ सुपर जायंट्स ने मिचेल मार्श की तूफानी 90 रन की पारी और आकाश सिंह की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर 7 विकेट से हरा दिया। ये लखनऊ की इस सीजन में 12 मैचों में चौथी जीत रही जबकि सीएसके को लगातार 3 जीत के बाद हार का सामना करना पड़ा। जिसमें आईपीएल 2026 के 59वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना चेन्नई सुपर किंग्स के साथ भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ में हुआ। लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। सीएसके ने पहली पारी में कार्तिक शर्मा की अर्धशतकीय पारी के दम पर 20 ओवर में 5 विकेट पर 187 रन बाए और लखनऊ को जीत के लिए 188 रन का टारगेट दिया। लखनऊ ने दूसरी पारी में 16.4 ओवर में 3 विकेट पर 188 रन बनाकर मैच जीत लिया। मिचेल मार्श को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
31 मई को फाइनल
आईपीएल का फाइनल मुकाबला 31 मई को खेला जाएगा। इस सीजन के मैच भारत के 12 शहरों में आयोजित हो रहे हैं। जिनमें बेंगलुरु, मुंबई, दिल्ली और कोलकाता जैसे प्रमुख शहरों के साथ-साथ न्यू चंडीगढ़, धर्मशाला और रायपुर भी शामिल हैं।
आज का मुकाबला
आईपीएल 2026 में आज का मैच कोलकाता नाईट राइडर्स और गुजरात टाइटंस (KKR vs GT) के बीच खेला जाएगा।