नैनीताल: 03 चोरी की घटनाओं का खुलासा, पुलिस ने 04 चोरों को किया गिरफ्तार

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। दि0 30.01.25 को वादी आशीष सेमवाल क्वालिटी इन्जीनियर ए0आर0के0एस0 प्रा0लि0 ने पुलिस में तहरीर दी। जिसमें बताया कि धनगढ़ी नाले मे पुल बनाने के समान जिसमे 03 लोहे की शटरिंग प्लेट, 02 लोहे के कॉलम व 01 लेजर पाइप किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया है। जिस आधार पर थाना हाजा पर एफ0आई0आर0 नं0 27/25 धारा 303(2) बी0एन0एस0 पंजीकृत किया गया।

किया गिरफ्तार

इस मामले में पुलिस टीम द्वारा चैकिंग एवं पूछताछ के उपरांत 03 अभियुक्तों साकिर पुत्र भूरा निवासी ग्राम बाबरखेड़ा थाना कुण्डा उ0सिं0नगर, साकिर पुत्र हिदायत शाह निवासी ग्राम पोस्ट बुहरानपुर थाना भगतपुर जिला मुरादाबाद उ0प्र0 व‌ सद्दाम पुत्र शाहिद हुसैन निवासी ग्राम बाबरखेड़ा थाना कुण्डा उ0सिं0नगर के कब्जे से पिकअप वाहन में चोरी किया गया माल बरामद कर गिरफ्तार किया गया।

पुलिस टीम रहीं शामिल

उ0नि0 राजवीर सिंह नेगी
कानि0 संदीप सिंह
का0 राजीव कुमार

रामनगर पुलिस ने चोर को किया गिरफ्तार

दि0 29.01.25 को वादी वसीम पुत्र जमील अहमद नि0 नूरी मस्जिद खताडी रामनगर द्वारा तहरीर दी कि खुद की मो0सा0 किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गई है,  जिसके आधार पर थाना हाजा पर एफ0आई0आर0 नं0 25/25 धारा 303(2) बी0एन0एस0 पंजीकृत किया गया। पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी पतारसी के उपरांत अभि0 निसार पुत्र सफीक अहमद नि0 कार्बेट नगर गुलरघट्टी रामगनर उम्र 24 वर्ष को चोरी की मो0सा0 के साथ गिरफ्तार किया गया।
अभि0 की निशादेही पर पोस्ट ऑफिस से चुराए दो लॉकर बरामद किए गए।

पुलिस टीम रहीं शामिल

उ0नि0 राजकुमारी
उ0नि0 तारा सिंह राणा
हे0का0 नसीम अहमद
कानि0 राशिद
का0 विपिन शर्मा
का0 जसवीर सिंह