उत्तराखंड: दें ध्यान: दोपहिया वाहन में पीछे बैठने वाले के लिए भी हेलमेट पहनना होगा अनिवार्य

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में अब बाइक, स्कूटी में पीछे बैठने वालों को भी अनिवार्य रूप से हैलमेट पहनना होगा।

चौपहिया वाहन में सीट बेल्ट के नियम सख्ती से लागू कराएं जाएं

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह निर्देश सोमवार को सचिवालय में सड़क सुरक्षा कोष प्रबंधन समिति की समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने दिए। जिस पर मुख्य सचिव ने परिवहन विभाग को इस दिशा में तत्काल कार्यवाही शुरू करने के निर्देश दिए।

दिए यह निर्देश

रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके अलावा हेलमेट के साथ ही चौपहिया वाहन में सीट बेल्ट के नियम को भी सख्ती से लागू कराने के भी निर्देश दिए है। राज्य के सीमा क्षेत्र और सभी मुख्य मार्गों पर एनपीआर कैमरों के साथ ही शहरों में ड्रोन कैमरों की मदद से यातायात व्यवस्था की निगरानी की जाए। नियम तोड़ने वालों पर इसके आधार पर चालान की कार्रवाई भी की जाए। इसके अलावा यातायात नियमों का उल्लंघन रोकने के लिए फेसलेस चालान सिस्टम को लागू किया जाए। मुख्य सचिव ने हादसों में घायलों की सुरक्षा और त्वरित उपचार सुविधा पर जोर देते हुए हिट एंड रन और गुड़ समेरिटन योजना के प्रचार प्रसार के निर्देश भी दिए।