नैनीताल: नदी के तेज बहाव में फंसे 04 लोग, पुलिस, SDRF व स्थानीय लोगों की मदद से हुआ सकुशल रेस्क्यू


नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल में मौसम विभाग ने भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। वही नैनीताल में दिनांक 21/07/2024 को बरधो धनियाकोट राजस्व क्षेत्र तहसील कैचीधाम नैनीताल नदी में 04 व्यक्तियों के फँसने की सूचना प्राप्त हुई।
  
किया सकुशल रेस्क्यू

उक्त सूचना पर तत्काल एसडीआरएफ, स्थानीय व्यक्तियों एवम् चौकी खैरना पुलिस ,राजस्व पुलिस की सहायता से रेस्क्यू चलाया गया। उक्त चारों व्यक्तियों को 03 घंटे के रेस्क्यू के उपरांत सकुशल नदी से बाहर सुरक्षित निकाल लिया गया।

नामों का विवरण

1- शिवम् जयसवाल पुत्र राम शरण निवासी द्वारिका दिल्ली उम्र 20 वर्ष
2- विवेक बिष्ट पुत्र कैलाश बिष्ट निवासी धारी खैरनी बेतालघाट उम्र 12 वर्ष
3- विपांशु रावत पुत्र गोपाल सिंह निवासी द्वारिका दिल्ली उम्र 20 वर्ष
4- रोहित बिष्ट पुत्र प्रेम सिंह निवासी नो गाँव काकड़ीघाट भवाली उम्र 18वर्ष

एसडीआरएफ़ टीम रहीं शामिल

1- निरीक्षक राजेश जोशी,
2- हेड कांस्टेबल नवीन सिंह कुंवर,
3- कांस्टेबल प्रेम सिंह,
4- कांस्टेबल संतोष सिंह,
5- कांस्टेबल नीरज परगई,
6- कांस्टेबल सोहन चौबे,
7- होमगार्ड विक्रम सिंह,
8- होमगार्ड रोहित कुमार

पुलिस टीम रहीं शामिल

1- उप निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार चौकी प्रभारी खैरना
2- कानि0 प्रयाग जोशी चौकी खैरना