नैनीताल: 12 वर्षीय बच्ची को सांप ने काटा, मौत

स्कूल को जा रही बच्ची को सांप ने काट लिया । परिजन उसे आनन फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे । जहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया ।

आज सुबह हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार घटना आज सुबह की है ।  रामनगर के ग्राम गोरखपुर बेडाझाल में स्कूल को तैयार हो रही   12 वर्षीय बच्ची  खुशी को कोबरा सांप ने काट लिया । बच्ची के परिजन उसे आनन फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन तब तक बहुत देर  चुकी थी और डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया । वहीं हादसे के बाद से बच्ची के परिजनो का रो रो कर बुरा हाल है ।