नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल में ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
प्रतियोगिता का आयोजन
मिली जानकारी के अनुसार जिसमें आगामी पांच और छह अक्तूबर को 16वीं विद्यालय स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया जाने वाला है। बताया कि पांच से छह अक्तूबर 2024 को मल्लीताल गोवर्धन हाल में प्रतियोगिता खेली जाएगी। इसमें बालक वर्ग की प्रतियोगिता पांच को होंगी। वहीं बालिका वर्ग की प्रतियोगिता छह अक्तूबर को आयोजित होगी।