नैनीताल: 24वीं प्रादेशिक अन्तर्जनपदीय /वाहिनी पुलिस जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता, हेड कांस्टेबल रवि राणा एवं महिला फायरमैन अर्चना चौधरी ने जीता सिल्वर मेडल

नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। जनपद देहरादून में आयोजित 24वीं प्रादेशिक अन्तर्जनपदीय / वाहिनी पुलिस जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता में नैनीताल पुलिस से 02 पुलिस कर्मियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

दी शुभकामनाएं

जिसमें आज दिनांक 02.09.2025 को नैनीताल पुलिस से 02 पुलिस कर्मियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के प्रथम दिवस में हेड कांस्टेबल रवि राणा ने 60 किलोग्राम भार वर्ग में सिल्वर मेडल एवं महिला फायरमैन अर्चना चौधरी ने 60 केजी भार वर्ग में सिल्वर मेडल प्राप्त किया गया। जिस पर एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने दोनों पुलिस कर्मियों को प्रतियोगिता में शानदार प्रर्दशन करने के लिए सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी है।