नैनीताल: डीएसबी परिसर के इन विद्यार्थियों के लिए संचालित होगा 15 दिन का सर्टिफिकेट कोर्स, सिखाई जाएंगी यह बारीकियां

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले के कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर के टूरिज्म एंड हास्पिटेलिटी विभाग में छात्रों के लिए खास कोर्स संचालित किया जाएगा।

दिया जाएगा प्रशिक्षण

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके तहत छात्रों के लिए 15 दिन के सर्टिफिकेट कोर्स संचालित किए जाएंगे। इसमें एस्ट्रो टूरिज्म, टूरिज्म एंड हॉस्पटेलिटी स्किल काउंसलर, टूर मैनेजर और नेचरोलिस्ट गाइड विषय शामिल हैं। जिसमें हॉस्पिटेलिटी स्किल काउंसलर के तहत सीपीआर, प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा टूर मैनेजर का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। विशेषज्ञों की ओर से छात्रों को स्थानीय जंगलों के पेड़-पौंधों, जड़ी-बूटियों और पक्षियों की जानकारी दी जाएगी। इस प्रशिक्षण के बाद सरकार की ओर से सर्टिफिकेट प्रदान किए जाएंगे।