उत्तराखंड: प्रदेश में जल्द खुलेंगे दो नये‌ विश्विद्यालय, कैबिनेट में लाया जाएगा प्रस्ताव

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में जल्द उच्च शिक्षा में बदलाव दिखेगा। इसके तहत उत्तराखंड में दो नए विश्वविद्यालय खुलेंगे।

खुलेंगे यह दो विश्वविद्यालय

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें एक स्किल यूनिवर्सिटी खोले जाने की योजना है तो वहीं इसके साथ ही प्रदेश में एक रेजिडेंशियल यूनिवर्सिटी खोलने का भी प्रस्ताव है। इसके लिए उत्तराखंड सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। उत्तराखंड राज्य में इन दो नई यूनिवर्सिटी खाेलने का प्रस्ताव जल्द ही कैबिनेट में आएगा।

दी यह जानकारी

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एक स्किल यानी कौशल आधारित यूनिवर्सिटी खोली जाएगी। वहीं दूसरी यूनिवर्सिटी नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालयों के छात्रों के लिए खोली जाएगी, जो रेजिडेंशियल यूनिवर्सिटी होगी। इस संबंध का प्रस्ताव जल्द ही कैबिनेट में लाया जाएगा।