नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले में आगामी 31 दिसंबर व नये साल के दृष्टिगत पुलिस व प्रशासन अलर्ट मोड पर है।
पुलिस की चौकसी बढ़ी
इसी क्रम में पुलिस बल की चौकसी भी बढ़ा दी गई है। 31 दिसम्बर के साथ-साथ न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए बड़ी संख्या में लोग नैनीताल और आसपास पहुंचने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस के अनुसार 31 दिसंबर के आसपास नैनीताल और उसके नजदीकी इलाकों में करीब 60 से 70 हजार पर्यटकों के आने का अनुमान लगाया गया है। वहीं रामनगर में लगभग 30 हजार लोग पहुंच सकते हैं। न्यू ईयर के मौके पर विश्व प्रसिद्ध कालीढूँगी स्थित केमू धाम मंदिर में भी 80 हजार से लेकर एक लाख तक श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की संभावना है। इन आंकड़ों को देखते हुए पुलिस ने पूरे जिले की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को और कड़ा कर दिया है।