नैनीताल: खास उद्देश्य की पहल: नैनी झील के तट पर 30 मीटर ऊंचे स्तंभ पर फहराया जाएगा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा

नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है।‌ नैनीताल जिले में खास पहल के उद्देश्य के साथ नैनी झील के तट पर 30 मीटर ऊंचे स्तंभ पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने की योजना है।

दी यह जानकारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके लिए नैनी झील के तट पर 30 मीटर ऊंचे स्तंभ पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने की योजना पर कार्य किया जा रहा है। जिसमें नगर पालिका प्रशासन ने ग्रीष्मकालीन पर्यटन सत्र से पहले इसे स्थापित करने का लक्ष्य रखा है। इस संबंध में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी रोहिताश शर्मा ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत नैनी झील के किनारे लगभग 30 मीटर ऊंचे स्तंभ पर तिरंगा स्थापित किया जाएगा। इसके साथ ही झील के चारों ओर माल रोड और ठंडी सड़क सहित हल्द्वानी मार्ग पर तल्लीताल धर्मशाला क्षेत्र से लगभग 300 विद्युत खंभों को तिरंगे के रंगों वाली विद्युत सज्जा से सजाने की योजना है। इससे झील क्षेत्र में आकर्षक दृश्य तैयार होगा। इसमें तिरंगे के स्तंभ के साथ-साथ हाई-मास्ट लाइटें और लैंडस्केपिंग का काम भी शामिल है।